फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : कवि वही महान होता है जो बीवी से परेशान होता है: वीरेंद्र जैन नारद

विज्ञापन
कवि सम्मेलन में काव्य पाठ करते करते कवि। संवाद - फोटो : SASNI
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सासनी।
विज्ञापन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की स्थानीय इकाई ने रविवार देर रात रात होली मिलन समारोह का आयोजन किया। इस दौरान कविता पाठ भी हुआ। कार्यक्रम में शामिल अतिथियों ने मां सरस्वती व स्वामी विवेकानंद के छविचित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
कार्यक्रम के प्रथम चरण में नरेंद्र मोहन गुप्ता ने मां सरस्वती की वंदना प्रस्तुत की। इसके बाद कवि वीरेंद्र जैन नारद ने अपनी रचना, कवि वही महान होता है जो बीवी से परेशान होता है का पाठ किया। वीरपाल सिंह ने अपनी रचना, आज मेरा भगवान इतना काम हो जाए कि अंबानी की संपत्ति मेरे नाम हो जाए प्रस्तुत की।
विज्ञापन

शैलेश अवस्थी ने, हमारी बात सुनो, दरिया दिल इंसान बनो कविता का पाठ किया। गगन वार्ष्णेय ने कुछ न्योछावर कर देती है, जताती नहीं कोई एहसान नहीं, मां से बढ़कर इस दुनिया में कोई महान नहीं कविता पढ़ी।
विज्ञापन

एमपी सिंह, अशोक अग्रवाल, अशोक मिश्रा ने भी अपनी रचनाओं का पाठ किया। इस मौके पर रुपेश उपाध्याय, लालता प्रसाद माहौर, विपुल लुहाड़िया, श्रीराज मिश्रा, रोहित माहौर, अनिल शर्मा, दीपेश गुप्ता, लक्ष्य, मनीष, गोपाल शर्मा, शाहिल, अभि, संस्कार, शमीर हुसैन, अंशुल कुशवाह, दिव्यांश, विनीत, अभिषेक शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें