संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विकास भवन परिसर में संचालित विभिन्न कार्यालयों का सीडीओ साहित्य प्रकाश मिश्र ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई विभागों के कार्यालयों पर ताले लटके मिले। वहीं कई अधिकारी व कर्मचारी गैरहाजिर मिले। सभी गैरहाजिर अधिकारियों व कर्मचारियों से स्पष्टीकरण तलब करते हुए एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश जारी किए हैं।
निरीक्षण के समय जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी राम लखन निषाद, वीरेन्द्र कुमार, सहायक आयुक्त सहकारिता संतोष कुमार यादव, जिला लेखा परीक्षा अधिकारी प्रांशुतोष रघुवंशी, सहायक अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग मोनू शर्मा, एक्सईएन जल निगम आरके शर्मा, जिला समन्वयक कौशल विकास मिशन राजेश्वर सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी शिव कुमार, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी प्रतिभा पाल, जिला युवा कल्याण अधिकारी जयपाल सिंह, प्रभारी मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी अनिल कुमार शर्मा, डीपीआरओ जीडी जैन गैरहारजिर मिले।
वहीं कौशल विकास मिशन कार्यालय, जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय एवं जिला युवा कल्याण अधिकारी कार्यालय में ताला लगा मिला। जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय, सीबीओ कार्यालय, उप्र अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निलि कार्यालय सहित अन्य कार्यालयों में 25 लिपिक व अन्य कर्मचारी गैरहाजिर मिले।