फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : जिले में 99.07 फीसदी लोगों को लगी बूस्टर डोर

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव की ड्यूटी में लगे सभी कर्मचारियों को एहतियाती डोज लगाने का कार्य पूरी रफ्तार से चल रहा है। जिले में मतदान की सुरक्षा का जिम्मा संभालने आए अर्द्धसैनिक बलों के जवानों को भी टीका लगाया जा रहा है। जिले में एहतियाती खुराक लगाए जाने की उपलब्धि 99.07 प्रतिशत हो चुकी है।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. विजेंद्र सिंह ने बताया कि विधानसभा चुनाव की ड्यूटी में लगे कर्मचारियों को पहले ही एहतियाती खुराक दी जा चुकी है। छूटे हुए लोगों को भी टीका लगाने का कार्य जल्द ही पूरा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि दूसरी खुराक लगने के तीन माह बाद बूस्टर डोज दिए जाने के निर्देश मिले हैं। यह प्रावधान केवल विधानसभा चुनाव में लगे कर्मचारियों के लिए ही किया गया है। ऐसे लोगों के लिए दूसरी खुराक के बाद नौ महीने की बाध्यता हटाई गई है। उन्होंने बताया कि जिले में टीकाकरण को लेकर लोग बेहद जागरूक हैं। 18 से अधिक उम्र के 99.76 प्रतिशत लोगों ने अबतक कोविड की प्रथम खुराक लगवा ली है। 18 से अधिक वर्ष के 78.25 प्रतिशत लोगों ने टीके की दोनों खुराक लगवा ली हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिले में 60 वर्ष से अधिक के 92.02 प्रतिशत लोगों ने अब तक टीके की पहली और 80.17 प्रतिशत ने दूसरी खुराक लगवा ली है। 15-18 वर्ष के 77.47 प्रतिशत किशोर-किशोरियों को को-वैक्सीन लगाई जा चुकी है। उन्होंने कहा कि जिले में बाहर से आए अर्द्धसैनिक बलों के जवानों को भी एहतियाती खुराक लगाई जा चुकी है। कुल मिलाकर जिले में एहतियाती खुराक लगने का प्रतिशत 127 है। टीकाकरण अभियान पूरी रफ्तार के साथ चल रहा है। एहतियाती खुराक लगवा चुके डॉ. अवधेश कुमार का कहना है कि सभी को कोरोना से बचाव के लिए टीका अवश्य लगवाना चाहिए। इसके साथ ही बाहर निकलने पर मास्क लगाना है और एक-दूसरे से दो गज की दूरी का पालन करना है। हाथों की स्वच्छता का भी पूरा ख्याल रखना है। संवाद
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव ड्यूटी में लगे अधिकतर कर्मचारियों को एहतियाती खुराक लगाई जा चुकी है। यदि किसी कर्मचारी के एहतियाती खुराक नहीं लगी है तो उसको भी अतिशीघ्र डोज लगा दी जाएगी।
- डॉ. अनिल सागर वशिष्ठ, कार्यवाहक सीएमओ हाथरस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें