फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : हाईस्कूल के 6,098 और इंटर के 367 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा

विज्ञापन
हाथरस : जलेसर रोड स्थित बजरंग इंटर कॉलेज से परीक्षा देकर निकलतीं छात्राएं। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिलेभर में यूपी बोर्ड परीक्षा की दोनों पालियों में 603 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के तीसरे दिन भी एक भी नकलची हाथ नहीं लगा। दोनों पालियों की परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में हुई।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा की पहली पाली में शनिवार को हाईस्कूल गृह विज्ञान की परीक्षा हुई। इसमें 6,691 में से 6,098 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी और 593 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। इसी पाली में इंटरमीडिएट के उर्दू के पेपर में 32 में से 28 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। सिंधी के पेपर में एक ही परीक्षार्थी था, वो भी अनुपस्थित रहा। दूसरी पाली की परीक्षा में 377 में से 367 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। वहीं 10 परीक्षार्थी गैर हाजिर रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें