फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : युवक की गिरफ्तारी के विरोध में महिलाओें ने कोतवाली घेरी

विज्ञापन
हाथरस : युवक की गिरफ्तारी के विरोध में कोतवाली पर पहुंचे लोग। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली सदर इलाके के खोंडा हजारी निवासी महिला की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने उसके पति को गिरफ्तार कर लिया है। इससे गुस्साए खोंडा हजारी के महिला-पुरुष बड़ी संख्या में कोतवाली सदर पहुंच गए। इन लोगों ने पुलिस पर मनमानी करने का आरोप लगाते हुए युवक को उसकी पत्नी की हत्या के मामले में फंसाने का आरोप लगाया। महिलाओं ने कोतवाली का घेराव भी कर लिया। बाद में समझाने-बुझाने पर महिलाएं शांत होकर वहां से लौट गईं।
उल्लेखनीय है कि 27 जनवरी की रात को नामजदों ने गोली मारकर भावना देवी पत्नी दिनेश की हत्या कर दी थी। दिनेश को भी गोली लगी थी। इस मामले में नामजदों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया, लेकिन पुलिस पर अब इस मामले को दूसरा मोड़ दिए जाने का आरोप लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में मृतका के पति को हिरासत में लिए जाने से गुस्साई महिलाएं शनिवार की दोपहर को कोतवाली सदर पहुंच गईं। उन्होंने दिनेश को निर्दोष बताते हुए उसे छोड़ने की मांग की। कोतवाली सदर प्रभारी रविंद्र कुमार दुबे ने बताया कि महिला की मौत के मामले में जांच की जा रही है। पति को पूछताछ के लिए कोतवाली लेकर आए हैं। जल्द ही हकीकत सबके सामने होगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें