फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : 5404 किशोर, किशोरियों को लगा कोरोनारोधी टीका

विज्ञापन
हाथरस : टीकाकरण केंद्र पर एक युवती को टीका लगाती महिला स्वास्थ्य कर्मी। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जैसे-जैसे कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ती जा रही है। उसके साथ ही टीकाकरण भी तेज होता जा रहा है। 15 से 18 आयु वर्ग के किशोर व किशोरियों को शुक्रवार को कोरोनारोधी टीका लगाया गया। शहर व देहात के विद्यालयों में स्वास्थ्य विभाग की टीमें गई। साथ ही टीकाकरण केंद्रों पर भी टीका लगाया गया। शुक्रवार को इस आयु वर्ग के 5407 किशोर व किशोरियों ने टीका लगवाया।
विज्ञापन

15 से 18 वर्ष की आयु वर्ग के किशोर और किशोरियों में टीकाकरण को लेकर उत्साह है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें शुक्रवार को विद्यालयों में गईं। वहां टीमों ने विद्यार्थियों को टीका लगाया। कुछ विद्यालयों में टीका लगवाने के मकसद से ही विद्यार्थियों को बुलाया गया था। जिले के निर्धारित टीकाकरण केंद्रों पर भी टीका लगाया गया। इस दौरान इस आयु वर्ग के 5407 किशोर और किशोरियों ने टीका लगवाया। शुक्रवार को किशोर और किशोरियों को जिले में 9030 लोगों ने पहली खुराक लगवाई, जबकि 3719 लोगों ने दूसरी खुराक लगवाई। कुल 12,449 ने कोरोनारोधी टीका लगवाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें