फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : तमंचे के बल पर फाइनेंस कर्मी से 50 हजार रुपये लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों ने एक फाइनेंस कर्मी के साथ लूट की घटना को अंजाम दिया। बदमाश तमंचे के बल पर एक फाइनेंस कर्मी से 50 हजार रुपये लूट ले गए। घटना के बाद बदमाश तमंचा लहराते हुए फरार हो गए। सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई। पीड़ित व स्थानीय लोगों से घटना की पूरी जानकारी। अब पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
शहर के सादाबाद गेट स्थित मुथूट माइक्रो फाइनेंस कंपनी में टूंडला फिरोजाबाद निवासी कौशल शर्मा जनसंपर्क अधिकारी के पद पर तैनात हैं। शुक्रवार की सुबह कौशल शर्मा अपने क्षेत्र में रुपयों की वसूली करने गए थे। वह गांव बोझिया जा रहे थे। इस बीच ढकपुरा व गांव बोझिया के बीच रास्ते में दो बाइकों पर सवार होकर आए चार बदमाशों ने उस पर तमंचा तान दिया और उसके पास मौजूद 50 हजार से अधिक रुपये लूट लिए। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश हवा में तमंचा लहराते हुए बाइकों पर सवार होकर फरार हो गए।
विज्ञापन

मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। इसके बाद कोतवाली हाथरस गेट पुलिस की कई गाड़ी मौके पर पहुंच गईं और पीड़ित फाइनेंस कर्मी से पूरे मामले की जान
विज्ञापन

कारी ली। एसएचओ मुनीशचंद्र ने बताया कि एक प्राइवेट फाइनेंस कर्मी के साथ लूट की घटना हुई है। इस मामले में छानबीन शुरू कर दी है। जल्द ही बदमाश पुलिस की पकड़ में होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें