फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : लापता युवक के परिजनों ने थाने के सामने लगाया जाम, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरसान (हाथरस)
विज्ञापन

मुरसान क्षेत्र के गांव शेर खां के गायब एक युवक के परिजनों ने कोतवाली मुरसान के सामने जाम लगाकर प्रदर्शन किया। इस दौरान महिलाएं सड़क पर बैठ गईं। पुलिस ने इन लोगों को जैसे-तैसे वहां से हटाया। इसके चलते वहां यातायात भी अवरुद्ध हो गया। बाद में इस युवक के भाई की तहरीर पर पांच लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। इसमें उसने आरोप लगाया है कि उसके भाई की नामजदों ने हत्या कर दी है और शव को छिपा दिया है। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस अब मामले की छानबीन कर रही है।
थाना मुरसान क्षेत्र के गांव शेरखां निवासी सत्यवीर तिवारी ने पिछले दिनों थाना मुरसान में गुमशुदगी दर्ज कराई थी कि 20 जून को उसका बेटा पंकज घर से बाइक लेकर चला गया है और उसके बाद अभी लौटा नहीं है। इस दौरान इन लोगों को यह जानकारी भी हुई कि हसायन क्षेत्र में एक शव मिला है, जोकि पंकज का हो सकता है।
विज्ञापन

हालांकि बाद में परिजनों ने पंकज के रूप में शव की शिनाख्त नहीं की। शुक्रवार की शाम को पंकज के परिजन व अन्य ग्रामीण काफी संख्या में थाना मुरसान पहुंच गए और थाने के बाहर जाम लगाकर सड़क पर बैठ गए। इन लोगों का कहना था कि कुछ लोगों ने पंकज की हत्या की है और उसके शव को छिपा दिया है। इन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाए। परिवार की महिलाएं सड़क पर बैठकर रोने लगी। इससे यातायात भी अवरुद्ध हो गया।
बाद में पुलिस ने समझा बुझाकर जैसे-तैसे इन लोगों को वहां से उठाया। इस मामले में पंकज के भाई सूरज तिवारी पुत्र सत्यवीर उर्फ पप्पू तिवारी निवासी शेर खां थाना मुरसान ने पुलिस को बताया कि 20 जून को उसका भाई पंकज हाथरस गया था। वह वापस नहीं आया है। जिसकी गुमशुदगी 22 जून को मुरसान कोतवाली में कराई गई थी।
विज्ञापन

सूरज तिवारी का आरोप है कि उसे शुक्रवार को पता चला है कि वीरेंद्र पुत्र तालेवर निवासी नारई थाना सिकंदराराऊ व गांव शेर खां के रहने वाले हेमंत उर्फ हेमू, ओमप्रकाश उर्फ नेता शर्मा, लोकेश शर्मा पुत्रगण देशवीर शर्मा व एक अन्य व्यक्ति ने उसके भाई पंकज की हत्या की कर दी है और उसके शव को कहीं छिपा दिया है। पुलिस ने देर शाम इस मामले में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। अब मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें