फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : पुरदिलनगर के बवाल में अब तक 50 लोग गिरफ्तार

विज्ञापन
हाथरस : पुरदिलनगर बवाल में पकड़े गये को जेल भेजती कोतवाली पुलिस। संवाद - फोटो : SIKANDHRA RAHU
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)।
विज्ञापन

कस्बा पुरदिलनगर में जुमे की नमाज के बाद धारा 144 का उल्लंघन कर बिना अनुमति के जुलूस निकालकर पुतला फूंकने और पथराव करने के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने शुक्रवार को पूरी रात दबिश दीं। शनिवार की सुबह तक 50 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। कुल 35 नामजदों से 34 की गिरफ्तारी कर ली गई है। 16 आरोपियों की वीडियो फुटेज के आधार पर पहचान कर गिरफ्तारी की गई। गिरफ्तार आरोपियों में एक अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) का पूर्व छात्र और वर्तमान में एआईएमआईएम का नगर में पदाधिकारी है। पुलिस का कहना है कि यह आरोपी ही बवाल का मास्टरमाइंड रहा है। इसके अलावा सिकंदराराऊ, कुरावली (मैनपुरी) के युवक भी गिरफ्तार किए गए हैं।
बता दें कि शुक्रवार की दोपहर को कस्बे में जुमे की नमाज के बाद दोपहर करीब ढाई बजे बड़ी संख्या में लोग जुलूस की शक्ल में सड़कों पर नारेबाजी करते हुए निकल पड़े। इनके हाथ में दो पुतले थे। नारेबाजी करते हुए यह लोग आंबेडकर तिराहे पर पहुंच गए। वहां उन्होंने निलंबित भाजपा नेता नूपुर शर्मा का पुतला फूंका था। इस दौरान वहां पर तैनात पुलिस बल ने जब इन्हें रोकने का प्रयास किया तो इन लोगों ने पथराव कर दिया, जिसमें एक पुलिस कर्मी घायल हो गया। पुलिस ने बल प्रयोग करते हुये भीड़ को गलियों में खदेड़ दिया। मौके पर डीएम और एसपी के अलावा डीआईजी अलीगढ़ भी पहुंच गए थे। कोतवाली में देर रात 35 नामजद और 100 अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 147, 149, 153 ए, 353, 188, 120 बी, आपराधिक कानून धारा सात के तहत कस्बा पुरदिलनगर पुलिस चौकी प्रभारी सोनू राजौरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई। देर रात पुलिस ने 35 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। उसके बाद रात भर चली दबिश के दौरान 15 अन्य लोगों की गिरफ्तारी की गई।
विज्ञापन

गिरफ्तार लोगों में मेहरबान अलीग पुत्र मोहम्मद शाकिर निवासी निवासी मोहल्ला नौरंगाबाद सिकंदराराऊ एएमयू का पूर्व छात्र और वर्तमान में एआईएमआईएम का पदाधिकारी निकला। कोतवाल अशोक कुमार सिंह ने बताया कि उसने ही पुरदिलनगर जाकर मुस्लिम समाज के लोगों को जुलूस निकालने और नारेबाजी के मध्य पुतला फूंकने के लिए उकसाया, अन्यथा पुरदिलनगर के मुस्लिम ऐसा नहीं करते। इसे लेकर उच्चस्तरीय जांच की जा रही है। इसके अलावा कस्बा सिकंदराराऊ के कई युवक और कुरावली (मैनपुरी) निवासी एक एक युवक पकड़ा गया है। संवाद
विज्ञापन

इनकी हुई गिरफ्तारी
पुलिस ने हसनैन पुत्र मोहम्मद हुसैन, समीउद्दीन शाबुद्दीन, नाजिम अली पुत्र बारिश अली, वाहिद अली पुत्र अंसार हुसैन, जॉनी पुत्र कमरुद्दीन, नूरे हसन पुत्र फरीद, रिजवान पुत्र बबुद्दीन, रजा पुत्र इकरार हुसैन, जैद पुत्र अफजल, सादाब पुत्र नाहिल, अब्दुल मुस्तफा पुत्र अफजल, हिलाल पुत्र सादिक खां कुरावली मैनपुरी, साहेजेब पुत्र शमशाद, इमरान अली पुत्र जफरुद्दीन, कासिम पुत्र तहसीन खां, बबलू पुत्र शाबू खां, नईम पुत्र हारून, तौफीक पुत्र लतीफ खां, लियाकत पुत्र बन्ने खां निवासी रोशनगंज सिंकदराराऊ, शहादत पुत्र सलाउद्दीन, आमिर पुत्र नन्नू, कासिम पुत्र जुल्फिकार, जान अली पुत्र अयूब, सज्ज्बा पुत्र आकिल, अहमद हसन पुत्र फरीद खां, शाजिद पुत्र आकिल, फईमुद्दीन पुत्र फरीद, आरिफ पुत्र सद्दीक, बसरुद्दीन पुत्र जफरुद्दीन, कासिम पुत्र साबिर, बजाहत अली पुत्र फरीद, मोनिस पुत्र गुड्डू निवासी मोहल्ला नौरंगाबाद पश्चिमी सिकंदराराऊ, मेहरबान पुत्र शाकिर अली सिकंदराराऊ, हामिद पुत्र फरीद, आरिफ पुत्र इरफान, शब्बर अली पुत्र हाजी इरशाद, आमिर पुत्र इसरार, रजा पुत्र इरशाद अली, चांद बाबू पुत्र नन्नू, तालिब हुसैन पुत्र गुलशन मियां, दानिश पुत्र छोटे खां, सद्दाम हुसैन पुत्र आसिफ, उवैश पुत्र सलीम, काजिम पुत्र शहीद खां, असलम पुत्र हाशिम, इमरान पुत्र असलम, सलमान पुत्र सलीम, अकरम पुत्र असलम, अलीम पुत्र सलीम, इसरार पुत्र फैयाद खां।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें