फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : 50 सरकारी वाहनों को मिला प्रदूषण प्रमाणपत्र

विज्ञापन
हाथरस : वाहनों के प्रदूषण की जांच करते अधिकारी। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले के 50 सरकारी वाहनों ने सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) कार्यालय में प्रदूषण की जांच कराकर प्रमाण पत्र ले लिया है।
जिले में करीब 200 सरकारी वाहनों का संचालन होता है। डीएम के निर्देश पर एआरटीओ कार्यालय में इन वाहनों के प्रदूषण की जांच के लिए तीन दिवसीय जांच शिविर का आयोजन किया गया। रविवार को 50 वाहनों को जांच कर प्रमाणपत्र दिए गए।
विज्ञापन

मार्ग निरीक्षक (आरआई) संतोष कुमार ने बताया कि जिन वाहनों ने अभी तक प्रदूषण की जांच नहीं कराई है, वह हाथरस में अलीगढ़ रोड स्थित गुरुद्वारे के निकट, सासनी में आशीर्वाद फिलिंग पाइंट, सादाबाद में सोनू प्रदूषण जांच केंद्र पर जांच कराकर प्रमाणपत्र ले लें। यदि बाकी वाहन बिना प्रदूषण प्रमाणपत्र के चलते हुए मिले तो 10 हजार रुपये जुर्माना वसूल किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें