न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। सोमवार को जिले में जहां कोरोना संक्रमण के 33 नए मामले सामने आए थे। वहीं अब मंगलवार को एक साथ 49 लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। इससे लोगों में दहशत बढ़ गई है। इसमें वाणिज्य कर विभाग के एक अधिकारी, तीन कर्मचारी और सिकंदराराऊ थाने की दो महिला पुलिस कर्मी भी शामिल हैं।
संक्रमितों में विकास भवन ऑफिसर कालोनी निवासी 54 वर्षीय पुरुष, सलेमपुर हाथरस जंक्शन निवासी 42 वर्षीय महिला, आशीर्वाद वाटिका निवासी 57 वर्षीय पुरुष, दीप हॉस्पिटल के पीछे 60 वर्षीय महिला, महौ हाथरस जंक्शन निवासी 28 वर्षीय युवक, हाथरस जंक्शन निवासी 32 वर्षीय युवक, आवास-विकास कॉलोनी हाथरस निवासी 42 वर्षीय युवक, टीचर्स कॉलोनी सासनी निवासी 20 वर्षीय युवक, महादेव कॉलोनी हाथरस निवासी एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित निकला है।
नगला हरिया, सासनी निवासी एक युवक, सिंघर्र सासनी निवासी 37 वर्षीय युवक, जलेसर रोड हाथरस निवासी 35 वर्षीय युवक, आवास-विकास कॉलोनी हाथरस निवासी 28 वर्षीय युवक, ममौता खुर्द निवासी 59 वर्षीय एक वृद्ध, दादनपुर निवासी 36 वर्षीय एक युवक सहित जिले में कुल 49 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। संक्रमित मरीजों के मिलने के बाद वाणिज्य कर विभाग के कार्यालय को मंगलवार की देर शाम सैनिटाइज भी कराया गया।