न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा होता जा रहा है। बृहस्पतिवार को एक साथ 48 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इससे लोगों में काफी दहशत है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के हिसाब से जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 241 हो गई है।
35 वर्षीय युवक निवासी विष्णुपुरी, सासनी, नाई का नगला हाथरस निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति, औद्योगिक क्षेत्र साकेत कॉलोनी निवासी 44 वर्षीय युवक और 18 वर्षीय युवती, हाथरस निवासी 62 वर्षीय वृद्ध, अग्रसेन कॉलोनी हाथरस निवासी 31 वर्षीय महिला, पदू मुरसान निवासी 70 वर्षीय वृद्ध, विष्णुुपुरी हाथरस निवासी 51 वर्षीय व्यक्ति, पहाड़पुर निवासी 24 वर्षीय महिला, विनोद विहार कॉलोनी निवासी 19 वर्षीय युवती व 59 वर्षीय वृद्धा, गोशाला रोड निवासी 31 वर्षीय युवक, मुरसान निवासी 56 वर्षीय पुरुष, रग्गा पाठक गली निवासी 30 वर्षीय युवक, नगला मोहकम मुरसान निवासी 24 वर्षीय युवक, प्रगतिपुरम कॉलोनी हाथरस निवासी 53 वर्षीय अधेड़, सीएचसी महौ निवासी 26 वर्षीय युवती, गंगचौली निवासी 26 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित निकली है।
इनके अलावा गांव सलेमपुर निवासी 55 वर्षीय महिला, 15 वर्षीय किशोर, 10 वर्षीय बालिका, 40 वर्षीय महिला, 19 वर्षीय युवती व 17 वर्षीय किशोरी के अलावा कल्याणपुर सासनी निवासी 25 वर्षीय युवक, बस स्टैंड सासनी निवासी 37 वर्षीय युवक, इगलास रोड सासनी निवासी 28 वर्षीय महिला, सिद्धार्थ नगर सासनी निवासी 35 वर्षीय युवक, समामई सासनी निवासाी 30 वर्षीय युवक सहित 48 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिले में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 241 हो गई है।