फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: सीएम हेल्पलाइन पर जिले से पहुंचीं 450 शिकायतें

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

लॉकडाउन में विभिन्न समस्याओं से परेशान लोगों ने शासन स्तर से पर अधिक संख्या में शिकायतें दर्ज कराई हैं। जिले से करीब 450 शिकायतें सीएम हेल्पलाइन नंबर पर पहुंची हैं। इन शिकायतों को शासन स्तर से जिले में निस्तारण के लिए भेजा गया और तत्काल निस्तारण रिपोर्ट भी पोर्टल पर ली गई है। वहीं पिछले एक मार्च से अब तक शिकायतों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है।
शासन स्तर से कोरोना को लेकर हुए लॉकडाउन के बाद सीएम हेल्पलाइन नंबर 1076 को कोरोना की शिकायतों के लिए एक्टिव कर दिया गया था। इस नंबर पर आने वाली शिकायतों को तत्काल आईजीआरएस पोर्टल पर अपडेट कर दिया जाता है। जिले से 450 लोगों ने इस नंबर पर अपनी शिकायतें दर्ज कराई हैं। इन शिकायतों के निस्तारण के लिए शासन ने समयावधि भी निर्धारित की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस समयावधि में इन शिकायतों का निस्तारण भी प्रशासन स्तर से किया गया। हैरानी की बात यह है कि एक मार्च से यकायक शिकायतों के संख्या में तेजी से इजाफा हुआ। एक मार्च से पहले तक महज 150 शिकायतें इस पोर्टल पर आई थी, लेकिन अब इनका आंकड़ा 450 पर पहुंच गया है। जिला प्रशासन इन शिकायतों के आंकड़ों को कम करने में जुटा हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें