सीएमओ कार्यालय पर होता टीकाकरण। संवाद
- फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
कोरोना की तीसरी लहर को लेकर स्वास्थ्य विभाग काफी अलर्ट है। ज्यादा से ज्यादा लोगों की कोरोना की जांच कराई जा रही है। रविवार को 43 और लोग संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही अब जिले में कोरोना के 455 सक्रिय मामले हो गए हैं। जबकि कोरोना संक्रमित 80 लोग ठीक होकर अस्पताल से घर लौट चुके हैं।
जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या में दिनों दिन इजाफा हो रहा है। वहीं वहीं लोग भी इसे लेकर काफी सावधानी बरत रहे हैं। जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग लोगों को मास्क लगाने और जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दे रहा है। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
- रविवार को आई जांच रिपोर्ट में 43 नए मामले सामने आए हैं। अब जिले में 455 सक्रिय केस हो गए हैं। कोरोना की गाइडलाइन के अनुसार ही लोगों को होम आइसोलेट व अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। लोगों को मास्क लगाने व निर्धारित दूरी का पालन करने की सलाह दी जा रही है। - डॉ. सीएम चतुर्वेदी, सीएमओ।