फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : सासनी में 42 मिनी सचिवालयों की हुई शुरुआत

विज्ञापन
ग्राम जिरौली में मिनी सलिवालय का लोकार्पण करते सांसद राजवीर सिंह दिलेर। संवाद - फोटो : SASNI
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्रामीणों को अब जन्म, मृत्यु प्रमाणपत्र, राशन कार्ड, पेंशन और अन्य सुविधाओं के समाधान के लिए शहर तक दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। उनकी हर समस्या का समाधान ग्राम पंचायत के मिनी सचिवालय पर ही होगा। यह विचार शनिवार को ग्राम पंचायत जिरौली के पंचायत सचिवालय के शुभारंभ के मौके पर सांसद राजवीर दिलेर ने व्यक्त किए। शनिवार को कुल 42 ग्राम पंचायतों में सचिवालय भवनों का शुभारंभ हुआ। इस मौके पर परियोजना निदेशक व प्रभारी डीपीआरओ अश्विनी कुमार मिश्र भी मौजूद थे।
सांसद ने कहा कि सरकार की मंशा है कि लोगों को कागजी कार्रवाई के लिए भटकना न पडे़। लोगों को कोई परेशानी न हो। परेशानी से बचने के लिए सरकार द्वारा गांव में मिनी सचिवालयों का निर्माण कराया गया है। इसमें सभी तरह की पेंशन, जन्म मृत्यु प्रमाणपत्र, राशन कार्ड और विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लोगों को मिलेगा। लोगों को ब्लॉक तक नहीं भागना पड़ेगा। पीडी ने कहा कि सभी ग्राम पंचायत सचिव व पंचायत सहायक सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक बैठकर लोगों की समस्या का निराकरण करेंगे। बीडीओ व एडीओ यह देखेंगे कि पंचायत घर नियमित रूप से खुलें। रोस्टर के अनुसार ग्राम स्तरीय सभी विभागों के कर्मी पंचायत घर पर उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर ग्राम प्रधान बेबी चौधरी, सचिव अजीत सिंह, एपीओ जितेंद्र दीक्षित, मुकेश चौधरी, कन्हैया सिंह तोमर मौजूद थे। ग्राम पंचायत विर्रा में सचिवालय का शुभारंभ प्रधान सुमन देवी एवं पंचायत सचिव पवन कुमार ने किया। कार्यक्रम में रविकांत शर्मा, महावीर सिंह, जगदीश प्रसाद, कृष्ण कुमार शर्मा, भूप्रकाश उपाध्याय, छोटेलाल, श्रीनिवास, योगेश, विजेंद्र, रेनू शर्मा आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें