फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : जिले के 41 फीसदी लोगों का हुआ पूर्ण टीकाकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोविड संक्रमण की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए जिला प्रशासन ज्यादा से ज्यादा लोगों का टीकाकरण करने में जुटा है। इसके लिए सर्विलांस टीम के माध्यम से लोगों को जागरूक कर न्याय पंचायतवार शिविर लगाए जा रहे हैं। शिविरों में अब तक 8,82,765 लोगों को पहली और 4,73,719 लोगों को दूसरी खुराक लगाई जा चुकी है।
शासन के निर्देश पर 18 से 44 और 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को टीका लगाया जा रहा है। टीकाकरण लक्ष्य पूरा हो सके, इसके लिए कोविशील्ड व को-वैक्सीन की पर्याप्त खुराकों की आपूर्ति प्राप्त कर न्याय पंचायतवार सत्र आयोजित कर टीकाकरण किया जा रहा है। लोगों में फैली भ्रांति को दूर करने के लिए सर्विलांस टीम के साथ ग्राम प्रधानों का सहयोग लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) डॉ. सीएम चतुर्वेदी ने बताया कि अब तक 8,82,765 लोगों को पहली तो 4,73,719 लोगों को दूसरी खुराक लगाई जा चुकी है। अब तक जिले में 78.12 प्रतिशत को प्रथम खुराक और 41.92 प्रतिशत व्यक्तियों को द्वितीय खुराक लगाई जा चुकी है। शत-प्रतिशत लोगों का टीकाकरण हो, इसके लिए अभियान चलाकर टीकाकरण किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें