फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : ‘भाजपा, सपा एक ही सिक्के के दो पहलू, दोनों करते हैं दंगे की राजनीति’

विज्ञापन
हाथरस : बसपा की सभा को संबोधित करते बसपा के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद सतीशचंद्र मिश्रा। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सांसद सतीशचंद्र मिश्र ने कहा कि भाजपा और सपा दोनों एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। दोनों दंगे की राजनीति करते हैं। चंदपा का बिटिया कांड पूरे देश पर धब्बा है। यह प्रदेश में कानून व्यवस्था के फर्जी दावों की पोल खोलता है। वह आगरा-अलीगढ़ बाईपास स्थित आरएस गार्डन में बसपा की मंडल स्तरीय जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने हाथरस विधानसभा सीट से संजीव कुमार काका को पार्टी का उम्मीदवार भी घोषित किया।
जनसभा में मिश्रा ने भाजपा व सपा पर तीखे प्रहार करते हुए कहा कि भाजपा व सपा की कथनी व करनी में अंतर है। सपा के पांच साल के कार्यकाल में यूपी का माहौल बदल गया था। यूपी में काफी दंगे फसाद हुए। इससे पहले बसपा की सरकार में एक भी दंगा नहीं हुआ। सपा और भाजपा सोची समझी राजनीति करती है। भाजपा ने धर्म के नाम पर लोगों को भड़काकर सरकार बनाई। महिलाओं की सुरक्षा की बात कहने वाली भाजपा के शासनकाल में हाथरस में एक बिटिया के साथ जो कुछ हुआ, उससे पूरे देश पर धब्बा लग गया। इस सरकार के कार्यकाल में बेटी के साथ दुष्कर्म होता है और उसके बाद उसका शरीर भी उसके घरवालों को भी नहीं दिया जाता। प्रदेश के मुखिया रात दो बजे पुलिस को निर्देश देकर शव को जलवा देते हैं। मौजूदा सरकार संवेदनहीन है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एनसीआरबी की रिपोर्ट कहती है कि प्रदेश में हर दो घंटे में एक महिला के साथ दुराचार होता है। मायावती सरकार में रात दो बजे महिलाएं घरों से निकल सकती थीं। किसानों की आय को दोगुना कहने वाली सरकार ने आमदनी को शून्य कर दिया है। 700 किसानों के शहीद होने के बाद तीनों काले कानूनों को वापस लेने की घोषणा की गई। चुनाव के खत्म होते ही इन कानूनों को फिर से किसानों पर लादा जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने दो करोड़ नौकरियां देने की बात कही थी। प्रदेश में अध्यापकों के साथ भी धोखा किया गया है। अब मथुरा के नाम पर वोट मांगना शुरू कर दिया है। अयोध्या की सड़कें सबसे ज्यादा खराब हैं। बसपा सरकार ने वृंदावन का समग्र विकास किया था।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस सरकार ने राम के साथ कभी सीता माता का नाम तक नहीं लिया है, क्योंकि यह सरकार महिलाओं से चिढ़ती है। यूपी में अब सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय की सरकार की जरूरत है। इससे पहले सभा को राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मवीर सिंह, पूर्व मंत्री नकुल दुबे, सेक्टर प्रभारी सूरज सिंह, बसपा जिलाध्यक्ष महेशबाबू कुशवाहा, अशोक सिंह, सादाबाद क्षेत्र के प्रत्याशी डॉ. अविन शर्मा, मुख्य सेक्टर प्रभारी हुकुम सिंह, केसी निराला, राजकपूर, दिनेश कुमार देशमुख आदि ने संबोधित किया। संचालन शिवकांत शर्मा ने किया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें