फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: 4 पंचायतों को नवाजा गया मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार से

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शासन स्तर से ग्राम पंचायतों में सराहनीय कार्य पर जिले की चार ग्राम पंचायतों को मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार से नवाजा गया है। इन ग्राम पंचायतों में विकास कार्य के लिए शासन की ओर से अतिरिक्त धनराशि आवंटित की गई है। डीपीआरओ बनवारी सिंह ने इन ग्राम पंचायतों में आवंटित धनराशि के सापेक्ष तेजी से विकास कार्यों को पूरा करने के लिए संबंधित प्रधान व पंचायत सचिवों को निर्देश जारी कर दिए हैं।
मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना में जिले से 66 ग्राम पंचायतों ने हिस्सा लिया था। इन पंचायतों में हुए विकास कार्यों की जिला स्तरीय कमेटी व प्रदेश स्तरीय कमेटी ने मौके पर आकर मॉनीटरिंग की थी। इस दौरान ग्राम पंचायतों में हुए कार्यों की रैंकिंग निर्धारित की थी। इसके आधार पर जिले के ब्लॉक मुरसान की ग्राम पंचायत चंदपा, सहपऊ की ग्राम पंचायत गढ़ी एहवरन, सासनी की सीकुर अकबरपुर, सादाबाद की ग्राम पंचायत बिसावर को मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुररस्कार से नवाजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीपीआरओ बनवारी सिंह ने बताया कि इन ग्राम पंचायतों में विकास कार्य के लिए प्रोत्साहन राशि भी भेजी गई है। इस धनरशि से ग्राम पंचायतों में गोशाला, लाइब्रेरी, टीकाकरण हेल्थ केंप, जन सुविधा केंद्र की स्थापना आदि कार्यों को किया जाना सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि इन ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों के लिए धनराशि प्रथम, द्वितीय, तृतीय के आधार पर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें