फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : पुरदिलनगर के हंगामे में अब तक 35 लोग गिरफ्तार

विज्ञापन
हाथरस : बवाल के आरोपी को पकड़कर ले जाती पुलिस। संवाद - फोटो : SIKANDHRA RAHU
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
विज्ञापन

पुरदिलनगर में जुमे की नमाज के बाद हुए बवाल के मामले में चौकी प्रभारी सोनू राजौरा ने सैकड़ों लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। अब तक पुलिस ने इस मामले में 35 लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया है। समाचार लिखे जाने तक अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) प्रकाश कुमार कोतवाली में मौजूद थे। देर रात तक प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी का सिलसिला चल रहा था।
बता दें कि घटना के बाद दो घंटे तक डीएम रमेश रंजन और एसपी विकास कुमार वैद्य कस्बे में रहे और लोगों से बातचीत कर माहौल को सामान्य कराया और बाजार को खुलवाया। इधर, दूसरी तरफ जुलूस की वीडियो फुटेज के आधार पर बड़ी संख्या में तैनात पुलिसकर्मी मोहल्लों से आरोपियों की गिरफ्तारी कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली पर मौजूद एएसपी प्रकाश कुमार ने बताया कि अब तक 35 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। प्रकरण को लेकर धारा 156ए, बलवा, धार्मिक उन्मादी नारे लगाना, पुलिस के कार्य में बाधा पहुंचाना जैसी गंभीर धाराओं में पुरदिलनगर चौकी प्रभारी सोनू राजौरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें