फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : सादाबाद ब्लॉक में निर्विरोध निर्वाचित हुए 341 ग्राम पंचायत सदस्य

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

ब्लॉक की 58 ग्राम पंचायतों में से सदस्य ग्राम पंचायत के दो तिहाई पद खाली रहने की वजह से 28 पंचायतें असंगठित रह गई थीं और 25 पंचायतें ऐसी थीं, जो कोरम पूरा होने की वजह से संगठित तो हो गई थीं, लेकिन उनमें कई वार्ड में सदस्यों का चुनाव नहीं हो पाया था। लिहाजा इनमें फिर से चुनावी प्रक्रिया के तहत नामांकन कराए गए।
रविवार को 53 पंचायतों में खाली 341 वार्ड के लिए 405 नामांकन किए गए। सोमवार को नामांकनों की जांच व वापसी के दिन सभी 341 वार्ड के लिए ग्राम पंचायतों सदस्यों को निर्विरोध रूप से चुन लिया गया। 43 नामांकन पत्रों को निरस्त कर दिया गया, जबकि 21 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र वापस ले लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

असंगठित ग्राम पंचायतों में सदस्य पद के लिए प्रधान खोज-खोजकर प्रत्याशी लाए। प्रधानों को प्रत्याशियों की काफी मान मनोव्वल करनी पड़ी। तब जाकर कोरम पूरा हो सका। निर्वाचन अधिकारी विपिन कुमार शिवहरे ने बताया कि सादाबाद ब्लॉक में ग्राम पंचायतों के रिक्त 341 वार्डों में ग्राम पंचायतों का निर्विरोध रूप से चुनाव हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें