फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : मुड़िया पूर्णिमा मेले में गईं 30 बसें, यात्रियों ने झेलीं परेशानी

विज्ञापन
हाथरस : रोडवेज बस में सवार होने के लिए यात्रियों में मची मारामारी। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

गोवर्धन के प्रसिद्ध मुड़िया मेले में हाथरस डिपो की 30 बसें लगाई गई हैं। यह बसें मेला स्पेशल परिचालन के लिए रवाना कर दी गई हैं। इसकी वजह से अन्य मार्गों पर यात्रियों के लिए बसों का संकट खड़ा हो गया है। यात्रियों को बसों के लिए कई घंटे इंतजार करना पड़ रहा है। सोमवार को सुबह से लेकर शाम तक बसों में सवार होने के लिए यात्रियों में मारामारी मची रही। हाथरस डिपो यात्रियों की संख्या के हिसाब से बसों का पर्याप्त इंतजाम नहीं कर पाया।
उल्लेखनीय है कि हाथरस डिपो में वर्तमान में 77 बसें हैं। इसमें से 11 जुलाई से 13 जुलाई तक हाथरस डिपो की 30 बसें मेले में लगाई गई हैं। इस कारण लोकल से लेकर लंबे मार्गों तक बसों का संचालन प्रभावित हो गया है। सोमवार को सुबह से लेकर शाम तक अति व्यस्त आगरा-अलीगढ़ मार्ग पर बसों की कमी रही। इस कारण यात्रियों को काफी मुश्किलों से जूझना पड़ा।
विज्ञापन

सबसे ज्यादा परेशानी आगरा-अलीगढ़ की तरफ जाने वाले यात्रियों को हुई। उन्हें बसों के लिए काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। जो बसें आईं भी तो वह यात्रियों से खचाखच भरी थीं। उनमें सवार होने के लिए यात्रियों को कई बार बसों के पीछे दौड़ तक लगानी पड़ी। कड़ी मशक्कत के बाद यात्री बसों में सवार हो सके। संवाद
यात्रियों का दर्द
काफी देर से बस के इंतजार में खड़े हैं। आगरा के लिए बस नहीं मिल रही है। इस कारण खासी परेशानी हो रही है। डिपो को यात्रियों की उपलब्धता के आधार पर बसों का इंतजाम करना चाहिए।
-विवेक गुप्ता, यात्री
आगरा जाने के लिए बच्चों के साथ खड़े हुए हैं। बसें नहीं आ रही हैं। जो बसें आ रही हैं, वह पहले से ही खचाखच भरकर आ रही हैं। इस कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

-मोहन, यात्री
हाथरस डिपो में एक तो बसों की हालत पहले से ही खराब है। अब बसों की कमी के चलते आगरा और अलीगढ़ के लिए आवागमन मुश्किल हो रहा है। बसों का पर्याप्त इंतजाम होना चाहिए।
-भुवनेश शर्मा, यात्री
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें