फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : एचटी लाइन की चिंगारी से 30 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख

विज्ञापन
हाथरस : गांव अखईपुर में आग से जलती गेहूं की फसल। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव अखईपुर में शुक्रवार को किसानों की करीब 30 बीघा गेहूं की फसल में हाईटेंशन विद्युत लाइन की चिंगारी से आग लग गई, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। लोग आग पर काबू पाने का प्रयास करने लगे। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दमकल ने आग पर काबू पाया। मौके पर पहुंचे लेखपाल ने भी आग में हुए नुकसान का जायजा लिया।
हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव अखईपुर निवासी किसानों के खेत मेंडू कस्बे की सीमा में हैं। इन खेतों के ऊपर से बिजली की हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। शुक्रवार को अचानक तारों से निकली चिंगारी खेत में खड़ी गेहूं की सूखी फसल पर गिरी तो वहां आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आसपास के लोग आग बुझाने के लिए पानी लेकर भागे, लेकिन आग बुझने के बजाय तीव्र होती जा रही थी। मौके पर फायर ब्रिगेड की दमकल भी पहुंच गई। स्थानीय लोगों की मदद से फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। आग से भूपेंद्र सिंह, तेजवीर सिंह, मनोज कुमार, कृष्ण प्रताप निवासीगण अखईपुर की फसल जल गई। तहसील से पहुंचे लेखपाल ने आग से हुए नुकसान का आंकलन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें