फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : दोनों पालियों की परीक्षा में 2700 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

विज्ञापन
हाथरस : बागला इंटर कॉलेज स्थित परीक्षा केंद्र से परीक्षा देकर निकलते परीक्षार्थी। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले भर के परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में 22849 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। वहीं 2700 विद्यार्थी परीक्षा में गैरहाजिर रहे। सुबह की पाली में हाईस्कूल के विद्यार्थियों ने अंग्रेजी विषय की परीक्षा दी। परीक्षा के दौरान जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट व सचल दल केंद्रों पर दौड़ लगाते रहे। दोनों पालियों की परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से हुई।
बुधवार को यूपी बोर्ड परीक्षा की सुबह की पाली में हाईस्कूल के 22273 विद्यार्थियों ने अंग्रेजी विषय की परीक्षा दी। इस पेपर में 2663 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इसी पाली में इंटरमीडिएट के 304 परीक्षार्थियों में से 298 ने फल एवं खाद्य संरक्षण, पुस्तकालय, नर्सरी और फोटोग्राफी की परीक्षा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी पाली की परीक्षा में इंटरमीडिएट के 278 विद्यार्थी शामिल हुए और 31 अनुपस्थित रहे। जिनमें कंप्यूटर के पेपर में 48, कृषि वनस्पति विज्ञान के पेपर में 110 और कृषि अर्थ शास्त्र के पेपर में 122 विद्यार्थी शामिल हुए। दोनों पालियों की परीक्षा सुचितापूर्ण व नकल विहीन शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें