संवाद न्यूज एजेंसी, सासनी।
रोटरी क्लब की स्थानीय इकाई के बैनर तले सोमवार को कस्बे के रामलीला मैदान में कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। शुभारंभ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. एसपी सिंह ने किया। इस मौके पर 260 लोगों को कोरोना रोधी टीका लगाया गया।
अध्यक्ष निर्देश वार्ष्णेय ने कहा कि कोरोना महामारी का दौर खत्म नहीं हुआ है। लिहाजा जो लोग टीका लगवाने से वंचित रह गए हैं, उन्हें टीका अवश्य लगवा लेना चाहिए, ताकि कोरोना को हराया जा सके। इस मौके पर स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी चतुर सिंह, आकाश कौशिक, इंद्रा शर्मा, मनु शर्मा, पुष्पलता, रेखा सेंगर के अलावा रोटरी क्लब के यश लुहाड़िया, विपुल लुहाड़िया, विमल वार्ष्णेय, डॉ. साकेत गुप्ता, दिलीप अग्रवाल, डॉ. विकास सिंह, उत्तम वार्ष्णेय, अंजय जैन, राजू वार्ष्णेय, सुरेंद्र वार्ष्णेय, राजीव गुप्ता, सुशील गुप्ता, अंबुज जैन आदि मौजूद थे।