फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : बीएड द्वितीय वर्ष की प्रयोगात्मक परीक्षा में 243 विद्यार्थी हुए शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

बागला डिग्री कॉलेज में बने नोडल केंद्र पर पिछले कई दिनों से चल रही बीएड द्वितीय वर्ष की प्रयोगात्मक परीक्षा का सोमवार को समापन हो गया। परीक्षा के अंतिम दिन पांच डिग्री कॉलेजों के 243 परीक्षार्थी प्रयोगात्मक परीक्षा में शामिल हुए।
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा की बीएड सत्र 2019-21 की द्वितीय वर्ष की प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए बागला डिग्री कॉलेज को नोडल केंद्र बनाया गया था। यहां जिले के 20 डिग्री कॉलेजों के बीएड द्वितीय वर्ष के परीक्षार्थी प्रयोगात्मक परीक्षा में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को अंजू प्रियंका डिग्री कॉलेज सासनी, एसएसडी डिग्री कॉलेज सादाबाद, गुलाब सिंह डिग्री कॉलेज मानिकपुर, आनंदी देवी डिग्री कॉलेज सिकंदराराऊ, बौहरे प्रेम सिंह डिग्री कॉलेज अंचा की गढ़ी के 243 विद्यार्थी प्रयोगात्मक परीक्षा में शामिल हुए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें