फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : 11 केंद्रों पर 2311 लोगों को लगा कोरोना का टीका

विज्ञापन
हाथरस : जिला अस्पताल के टीकाकरण केंद्र पर टीका लगवाती महिला। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले में बृहस्पतिवार को 11 केंद्रों पर कोरोना का टीकाकरण हुआ। 2,311 लोगों को टीका लगाया गया। टीकाकरण केंद्रों पर सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. विजेंद्र सिंह ने बताया कि वैक्सीन की दो खुराक लेना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि टीका पूरी तरह सुरक्षित है।
विज्ञापन

जरूरी है कि लोग टीके से जुड़ी अफवाहों से दूर रहें। उन्होंने लोगों से भी उत्साह के साथ निर्भीक होकर टीकाकरण कराने की अपील की। उन्होंने कहा कि लोग सकारात्मक सोच रखें। दो गज की दूरी बनाए रखें। साथ ही मास्क लगाना और हाथ धोना भी जारी रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें