फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : चुनाव ड्यूटी के लिए भेजी गईं रोडवेज की 23 बसें

विज्ञापन
चुनाव ड्यूटी में जाने के लिए रोडवेज बस स्टैंड पर खड़ी बसें। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव की ड्यूटी में जाने वाली रोडवेज बसों की संख्या में रोजाना इजाफा हो रहा है। 77 में से अब तक करीब 23 बसें चुनाव ड्यूटी में शामिल हो गई हैं। छह फरवरी को 11 बसें और पुलिस बल को लेकर चली जाएंगी। ऐसे में यात्रियों को बसों की और ज्यादा किल्लत झेलनी पड़ेगी।
ऐसे में यह भी संभव है कि यहां अन्य डिपो से बसों को परिचालन के लिए मंगवाना पड़ सकता है। जिले की तीनों सीटों पर 20 फरवरी को मतदान होगा। इससे पहले अन्य जिलों में पहले व दूसरे चरण में चुनाव की प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जा रहा है। जिले में अर्द्धसैनिक बलों का आना भी शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस क्रम में जिला प्रशासन की ओर से रोडवेज बसों की मांग भेजी जा रही है। अब तक हाथरस डिपो से 23 बसें चुनाव के लिए अधिगृहीत की जा चुकी हैं। छह फरवरी को 11 और बसें सुरक्षा कर्मियों को लेकर जाएंगी। हाथरस डिपो के बेड़े में मात्र 77 बसें हैं। ऐसे में लोकल रूटों पर संचालन के लिए बाहर के डिपो से कुछ दिनों के लिए अन्य बसें भी यहां मंगाई जा सकती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें