न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
सिकंदराराऊ के उपद्रव में 22 लोगों को न्यायालय से जमानत मिल गई है। इधर, अभी इस मामले में मुख्य आरोपी 25 हजार रुपये का इनामी बंटी यादव पुलिस की पकड़ से दूर है।
उल्लेखनीय है कि ब्लॉक प्रमुख की मतगणना के दिन सिकंदराराऊ में जमकर हिंसा हुई थी। इसमें कई पुलिसकर्मी भी घायल हुए थे। दर्जन भर से ज्यादा वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया था। पुलिस ने मौके से 40 लोगों को गिरफ्तार कर लिया था और इन्हें जेल भेज दिया था।
अब न्यायालय से 22 लोगों को जमानत मिल गई है। इन्हें रिहा कर दिया गया है। इस मामले में मुख्य आरोपी ब्लॉक प्रमुख सुदामा देवी का बेटा बंटी यादव अभी फरार चल रहा है। बंटी यादव पर पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा है। संवाद