फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : अनलॉक में खुलेंगी गल्ला मंडी की 200 दुकानें, कारोबार पकड़ेगा रफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

बेमौसम बारिश व आंधी से इस साल गेहूं की पैदावार करने वाले किसानों को काफी नुकसान हुआ है। मौसम की मार से गेहूं का दाना पतला रह गया। इस कारण क्रय केंद्रों पर उनके गेहूं को फेल किया जा रहा है। फेल हुए गेहूं को अब किसान मंगलवार से गल्ला मंडी खुलने पर आढ़तियों को बेच सकेंगे। मंडी खुलने से यहां पिछले काफी समय से बंद पड़ा कारोबार फिर रफ्तार पकड़ सकेगा।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि कोरोना की दूसरी लहर के चलते करीब सवा महीने पहले शासन ने कोरोना कर्फ्यू लागू कर दिया था। बाजारों के साथ मंडी में भी करीब 200 दुकानों पर ताले लग गए थे। कोरोना काल में हालांकि सरकारी गेहूं खरीद केंद्र खुल रहे हैं और किसान यहां गेहूं बेचने भी पहुंच रहे हैं, लेकिन मौसम की मार की वजह से इस बार गेहूं की पैदावार पर बुरा असर पड़ा है, इसलिए क्रय केंद्रों पर काफी किसानों का गेहूं मानक पर खरा नहीं उतर पा रहा था। इस कारण कारण किसान क्रय केंद्र से गेहूं वापस लेकर लौट रहे हैं। अब मंगलवार से हाथरस, सासनी और इगलास की गल्ला मंडी खुलेगी तो किसान फेल हुए आढ़तियों के यहां बेच सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें