फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : बागला हॉस्पिटल के पुराने वार्ड को नगर पालिका ने लिया गोद

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

नगरीय क्षेत्रों में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र व सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों को नगर पालिका परिषदों को गोद लिए जाने के निर्देश शासन ने दिए हैं। इसी शासनादेश के अनुपालन में नगर पालिका परिषद ने बागला सिविल अस्पताल के पुराने वार्ड, जोकि जर्जर हालात में है, को गोद लेने का फैसला किया है।
इसे लेकर नगर पालिका अध्यक्ष आशीष शर्मा ने सीएमओ डॉ.चंद्रमोहन के साथ बैठक की। बैठक के बाद पालिकाध्यक्ष ने बताया कि वह इस कार्य में शासनादेश के अनुरूप प्रतिष्ठित स्वयंसेवी संगठनों, नगर पालिका परिषद हाथरस एवं स्वयं अपनी ओर से भी आर्थिक सहयोग देंगे। इस वार्ड को इस प्रकार विकसित करेंगे कि उसमें छोटे बच्चों से लेकर 16 साल तक के किशोरों को चिकित्सा लाभ मिल सके। वर्तमान में नगर में कोई भी ऐसी सरकारी संस्था नहीं है, जहां गरीब तबके के बच्चों की चिकित्सा नि:शुल्क हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ड के निर्माण के उपरांत जनपद में बच्चों को उच्चस्तरीय चिकित्सा का लाभ मिल सकेगा। पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी डॉ. विवेकानन्द ने इस अवसर पर बताया कि नगर पालिका परिषद हाथरस द्वारा कोविड काल में शासन की प्रत्येक गाइडलाइन का पालन किया जा रहा है। इस अवसर पर पालिका परिषद के सहायक अभियंता डम्बर सिंह, अवर अभियन्ता एमसी शर्मा, सुशील मोहन, कर अधीक्षक देवेन्द्र कुमार, प्रकाश निरीक्षक योगेश भारद्वाज, सत्यवीर सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें