न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली क्षेत्र एक गांव के निवासी के साथ ऑनलाइन कर्ज दिलाने के नाम पर ठगी की गई है। ऑनलाइन आवेदन पत्र खोलते ही इस व्यक्ति के खाते से 20 हजार रुपये कट गए।
ऋषभ चौधरी पुत्र संजय चौधरी के मोबाइन फोन पर एक अनजान व्यक्ति की कॉल आई। कॉल करने वाले ने कहा कि उसकी कंपनी कागजात के आधार पर कर्ज देती है। ऋषभ के पास फोन पर एक मैसेज आया और एक लिंक भी दिया गया। उस लिंक को खोलने के बाद एक फॉर्म खुल गया।
ऋषभ ने उस फॉर्म को भर दिया। उसके बाद 50 हजार रुपये फीस जमा करने का विकल्प आया। ऋषभ ने अपने एटीएम कार्ड का नंबर और सीवी नंबर डालकर पैसा जमा कर दिया। उसके बाद एक ओटीपी जेनरेट हुआ तो ऋषभ ने उस ओटीपी को डाल दिया। उसके बाद उनके खाते से बीस हजार रुपये कट गए।