फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : बूंदाबांदी से बढ़ी सर्दी, किसान परेशान

विज्ञापन
हाथरस : सर्दी से बचने के लिए अलाव पर तापते लोग। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

इस सप्ताह के शुरूआत से ही अच्छी धूप निकलने से और शीतलहर न चलने से लोगों ने ठंड से राहत जरूर महसूस की। लेकिन बृहस्पतिवार को अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। सुबह और दोपहर हल्की बूंदाबांदी व सर्द हवाओं ने फिर से ठंड बढ़ा दी। इधर, मौसम में बदलाव होने से किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें बन गई हैं।
विज्ञापन

पहाड़ों में बर्फबारी होने का असर मैदानी इलाकों में दिख रहा है। बृहस्पतिवार को दिनभर चली सर्द हवाओं ने लोगों को फिर से ठंड बढ़ने का एहसास कर दिया। बूंदाबांदी होने से किसान फसलों को लेकर परेशान हो गए। इन दिनों खेतों में आलू, सरसों आदि की फसलें तैयार है। यदि बारिश हुई तो फसल खराब हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें