फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : फोन पे का अधिकारी बताकर ठगे 20 हजार रुपये, वापस मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के मोहल्ला रमनपुर निवासी युवक को पिछले दिनों साइबर ठगों ने अपना निशाना बना लिया था। ठगों ने खुद को फोन पे का अधिकारी बनकर युवक से 20 हजार रुपये ठग लिए थे। मंगलवार को साइबर टीम ने रुपये वापस दिला दिए।
नेमपाल सिंह के पुत्र सर्वेश कुमार को एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया था। उसने खुद को फोन पे का अधिकारी बताकर उसके मोबाइल पर एक लिंक भेजा था। लिंक खुलते ही सर्वेश के खाते से 20 हजार रुपये पार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने इसकी शिकायत ऑनलाइन साइबर क्राइम पोर्टल पर 1930 के माध्यम से दर्ज कराई थी। उसके बाद साइबर सेल की टीम ने युवक को उसके रुपये वापस दिला दिए। रुपये वापस पाकर सर्वेश ने साइबर सेल पहुंचकर पुलिस को धन्यवाद कहा और साइबर सेल टीम की प्रशंसा की। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें