फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : 20 बसें गईं लखनऊ रैली में, यात्रियों ने झेलीं दिक्कतें

विज्ञापन
हाथरस : लखनऊ में होने वाले सम्मेलन के लिए रवाना होते ग्राम प्रधान और पंचायतराज विभाग के अधिकारी। ? - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

लखनऊ रैली में मंगलवार को हाथरस डिपो से 20 बसें गईं। इस कारण बसों की कमी हो गई। यात्रियों को दिक्कतों से जूझना पड़ा। बसों में सवार होने के लिए यात्रियो के बीच आए दिन विवाद हो रहा है। इससे अफसर बेसुध बने हुए हैं।
उल्लेखनीय है कि हाथरस डिपो में वर्तमान में 77 बसें हैं। इसमें दो दर्जन से अधिक बसें समान के अभाव में कार्यशाला में खड़ी हैं। मंगलवार को 20 बसें लखनऊ में होने वाली रैली में चली गईं। इस कारण मंगलवार को बसों की कमी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के तालाब चौराहा, आगरा अलीगढ़ मार्ग, मथुरा बरेली मार्ग आदि स्थानों पर यात्रियों को बसो का काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। बसों की कमी के चलते बसों में सवार होने के लिए यात्रियों में मारामारी हो रही है। इस कारण आए-दिन बस स्टैंड पर विवाद हो रहा है। इससे डिपो के अधिकारी बेसुध बने हुए हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें