फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: मेडिकल कॉलेज के लिए 2-3 स्थलों का तैयार होगा प्रस्ताव

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले में मेडिकल कॉलेज के निर्माण को लेकर जिला प्रशासन की ओर से भूमि चिन्हित किए जाने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। शासन के निर्देशों के क्रम में भूमि का चिन्हांकन जिला अस्पताल के 10 किमी की परिधि में चिन्हित किए जाने का प्रयास किया जा रहा है।
जिला प्रशासन की ओर से मेडिकल कॉलेज निर्माण की भूमि के लिए कई स्थानों पर पड़ी सरकारी भूमि पर विभिन्न बिंदुओं पर विचार किया जा रहा है। जिला प्रशासन की ओर से मेडिकल कॉलेज निर्माण के लिए 2-3 स्थलों का चयन किया जाएगा। इन स्थलों की रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन स्तर से स्थलों का टीम भेजकर मौका मुआयना कराया जाएगा। मुआयना करने के बाद टीम की रिपोर्ट के आधार पर ही जमीन को फाइनल किया जाएगा। डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने बताया कि स्थल को लेकर कई बिंदुओं को ध्यान में रखकर रिपोर्ट तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें