न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। अब जिले में 17 और कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें तीन पुलिसकर्मी भी शामिल हैं।
स्थानीय पुलिस लाइन से तीन पुलिसकर्मी जालौन ट्रेनिंग पर गए थे। अब वहां से लौटकर जब इनकी जांच कराई गई तो यह कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इन्हें मुरसान के कोविड-1 अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
सासनी के मोहल्ला विष्णुपुरी के दस लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसमें एक ही परिवार के तीन लोग शामिल है, जबकि शेष इस परिवार के पड़ोसी हैं। इसके बाद पूरे मोहल्ले में खलबली मच गई है। इन लोगों को मुरसान के कोविड-1 अस्पताल में दाखिल कराया गया, जबकि परिजनों को होम क्वारंटीन किया गया है।
सादाबाद के गांव कुरसंडा का एक युवक की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। सिकंदराराऊ के गांव मऊ चिरायल में 52 वर्षीय एक महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पुरदिलनगर कस्बे की 24 वर्षीय एक युवती भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। इससे इन इलाकों में खलबली मच गई है। हसायन का एक युवक भी कोरोना पॉजिटिव मिला है।