फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : 134 किसानों को नहीं मिले नलकूप संयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले में डार्क जोन की पाबंदी हटने के बावजूद किसानों को बोरिंग का प्रमाणपत्र नहीं मिल पा रहा है। इस वजह से उन्हें बिजली विभाग से नलकूप कनेक्शन लेने में दिक्कत आ रही है। जिले के 134 किसानों को सामान्य योजना के तहत नलकूप कनेक्शन नहीं मिल पा रहे हैं। इसे लेकर किसान खासे परेशान हैं।
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2007 से यह जिला डार्क जोन में था। इस कारण यहां नलकूप कनेक्शनों पर रोक लगी हुई थी। बीते वर्ष ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा ने डार्क जोन में नलकूप संयोजन देने पर लगी रोक को हटा दिया, लेकिन बीते दो वर्षाें से सामान्य योजना का बजट नहीं आया था। इस कारण सामान्य योजना के तहत आवेदकों को 68 हजार रुपये की छूट का लाभ नहीं मिल पा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभागीय अधिकारियों का कहना है कि अब सामान्य योजना के लिए शासन से बजट भी मिल गया है, लेकिन अब बोरिंग प्रमाणपत्र मिलने में आ रही अड़चन के चलते किसानों को कनेक्शन नहीं मिल पा रहा है। किसान किराये पर पानी लेकर फसलों की सिंचाई कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें