न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
यूपी बोर्ड परीक्षा में बृहस्पतिवार को हाईस्कूल के 131 और इंटरमीडिएट के 462 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। दोनों पालियों की परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई।
सुबह की पहली में हाईस्कूल कृषि के पेपर में 143 में से 131 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए और 12 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इसी पाली में इंटरमीडिएट गणित तथा प्रारंभिक सांख्यिकी के पेपर में तीन विद्यार्थी शामिल हुए। दूसरी पाली की परीक्षा में इतिहास की परीक्षा हुई। जिसमें 491 परीक्षार्थियों में से 459 विद्यार्थी शामिल हुए। वहीं 32 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। संवाद