हाथरस: उर्वरक विक्रेताओं के यहां छापा मारते जिला कृषि अधिकारी।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
शासन के निर्देेश पर जिले भर में उर्वरक विक्रेताओं के यहां छापा मारा गया। इसके लिए तहसील वार टीमें गठित की र्गइं। इन टीमों ने जिले की 42 दुकानों पर छापा मारा।
इन दुकानों में स्टॉक मिलान, पॉस मशीन से उर्वरकों की बिक्री सहित अन्य दस्तावेजों का मुआयना किया। कार्रवाई से उर्वरक विक्रेताओं में खलबली मची रही। इस दौरान 14 उर्वरकों के नमूने लिए गए। दो उर्वरक विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं।