प्रतियोगिता के दौरान गोला फेंकता खिलाड़ी।
- फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
शेरपुर रनिंग क्लब द्वारा मंगलवार को मुरसान रोड शेरपुर स्थित मैदान में 1500 मीटर दौड़ और गोला फेंक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें सादाबाद और बाहरी शहरों व गांव के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। 1500 मीटर दौड़ में हाथरस के बच्चा सिंह ने प्रथम, कासिमपुर के प्रकाश ने द्वितीय और लोहागढ़ के प्रदीप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को क्रमश: 2100, 1500 और 1500 रुये की पुरस्कार धनराशि प्रदान की गई।
वहीं, गोला फेंक प्रतियोगिता में मडनई के लोकेंद्र ने प्रथम, नगला रोज के भोला ने द्वितीय और मुरसान के हरेंद्र ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इन्हें भी क्रमश: 2100, 1500 और 1100 रुपये की धनराशि दी गई। आयोजक और मुख्य अतिथियों ने सभी विजेताओं को मेडल देकर भी सम्मानित किया। इससे पूर्व एथलेटिक्स खिलाड़ी ओमवीर सिंह और विकास शर्मा द्वारा आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व विधायक प्रताप चौधरी के अनुज निरंजन सिंह शास्त्री, ग्राम प्रधान शेरपुर सुरेशचंद्र ने फीता काटकर किया।
खिलाड़ियों को पुरस्कृत करते आयोजक। - फोटो : SADABAD