न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोरोना मरीजों की संख्या में बृहस्पतिवार को एकाएक बढ़ोतरी हुई। जिले में 13 लोगाें के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई। शहर के पंजाबी कॉलोनी निवासी 25 वर्षीय युवक, 27 वर्षीय युवती के कोरोना संक्रमित निकले हैं।
वहीं शहर के 27 वर्षीय युवक, 38 वर्षीय युवक, ग्वारऊ खुर्द निवासी 35 वर्षीय महिला, बरवाना निवासी 27 वर्षीय युवक, श्री नगर दरगाह रोड निवासी 32 वर्षीय महिला, 15 वर्षीय किशोर, 34 वर्षीय युवक के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।
इस क्रम में सहपऊ के गांव बहरदोई निवासी 24 वर्षीय युवती, मुरसान के वैषणवी गार्डन निवासी 20 वर्षीय युवक और 18 वर्षीय युवक के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।