हाथरस: अमृत योजना से ओढ़पुरा तिराहे पर निर्माणाधीन ओवरहेड टैंक।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
नगर पालिका परिषद क्षेत्र में अमृत योजना के तहत पाइप लाइन, टैंक, ओवरहेड टैंक, नल कनेक्शन दिए जाने का कार्य किया जा रहा है। शासन ने लॉकडाउन के दौरान धनराशि जारी नहीं की थी। अब शासन ने योजना के कामों गति लाने के निर्देश जारी किए हैं। इस क्रम में शासन ने 13.01 करोड़ रुपये की दूसरी किश्त जारी की है। इस किश्त से अमृत योजना के जोन 2,3, 6 व 7 के कामों में रफ्तार आएगी।
अमृत योजना के तहत शहरी क्षेत्र में पेयजल पुनर्गठन योजना जोन 2, 3,6, व 7 का कार्य चल रहा है। इसके तहत टैंक, नल कनेक्शन आदि का कार्य किया जा रहा है। प्रथम किश्त के सापेक्ष जल निगम की ओर से विभिन्न कार्यों को किया गया। विभाग को लॉकडाउन के दौर में दूसरी किश्त के जारी होने का इंतजार था। इस किश्त के आने बाद कार्य को रफ्तार दी जा सके।
अब शासन स्तर से इन जोन में हो रहे कामों में तेजी लाने के लिए दूसरी किश्त को जारी कर दिया गया है। शासन ने 13.01 करोड़ रुपये की दूसरी किश्त जारी कर दी गई है। इस किश्त के साथ इन जोन में हो रहे कामों में तेजी आएगी। एई रुचिन यादव ने बताया कि इस संबंध में पत्र आने का इंतजार था। अब कामों में तेजी आएगी। कई स्थानों पर योजना के तहत काम वर्तमान में भी संचालित हैं। पिछले दिनों लॉकडाउन में कुछ काम अटक गए थे।