फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: एक कैदी सहित 12 और लोग निकले कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले में 12 और लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें एक कैदी भी शामिल है। सहपऊ ब्लॉक कार्यालय के चार कर्मचारियों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। साथ ही सहपऊ के तीन अन्य लोग भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
सासनी में प्रकाश एकेडमी में बनाई गई अस्थायी जेल में निरुद्ध एक कैदी भी संक्रमित मिला है। दिल्ली के बुराड़ी क्षेत्र के एक युवक को कोतवाली सदर हाथरस पुलिस ने पिछले दिनों ठगी के मामले में गिरफ्तार किया था। तब से यह यहीं बंद है। इसकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद वहां खलबली मच गई। उसे कोविड अस्पताल में दाखिल कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में गोशाला रोड निवासी एक वृद्ध भी जांच में संक्रमित मिले है। शहर में ही वाटर वर्क्स कॉलोनी निवासी 50 वर्षीय एक व्यक्ति व 40 वर्षीय एक महिला की जांच रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। सासनी के गांव शाहपुर का एक व्यक्ति भी जांच में संक्रमित पाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें