फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: राधा अष्टमी पर मंदिरों में बही भक्ति की बयार, गाए बधाई गीत

विज्ञापन
हाथरस: राधा अष्टमी पर श्रीगोविंद भगवान मंदिर पर कीर्तन करते भक्त। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

राधा अष्टमी पर बुधवार को शहर के कई प्रमुख मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की गई। कोरोना के चलते लोग राधा जन्मोत्सव मनाने के लिए बरसाना नहीं जा पाए। लोगों ने अपने घरों पर ही राधारानी का पूजन किया। कई मंदिरों में श्रीराधाकृष्ण के शृंगार किए गए और महाआरती की गई।
मंदिर श्रीगोविंद भगवान में राधारानी का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। सुबह मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों व अन्य भक्तों ने राधा गोविंद जी का अभिषेक किया। इसके बाद पूजा-अर्चना व महाआरती की गई। भक्तों ने राधा जन्म के बधाई गीत गाए और नृत्य भी किया। मेला रथयात्रा कमेटी द्वारा आभूषण भेंट किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर प्रदीप गुप्ता, शैलेंद्र सराफ, बांकेबिहारी, शशांक गुप्ता, तरुण पंकज, सुमित गुप्ता, विवेक, विजय गुप्ता, प्रफुल्ल गुप्ता, यश वार्ष्णेय, विपिन वार्ष्णेय, आकाश वार्ष्णेय, योगेंद्र वार्ष्णेय, हरनाम दास सांचा, राकेश सहपऊ वाले, रामगोपाल दाल वाले, प्रियांक वार्ष्णेय, चेतन वार्ष्णेय, देवांशु वार्ष्णेय मौजूद थे। शहर के अन्य मंदिरोें में भी राधाकृष्ण की विशेष पूजा-अर्चना की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें