फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : ई-केवाईसी नहीं कराई है तो नहीं मिलेगी 11वीं किस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रशांत भारती, हाथरस।
विज्ञापन

पीएम किसान सम्मान निधि के तहत निधि का लाभ ले रहे किसानों को ई-केवाईसी करानी होगी। ई-केवाईसी न कराने की स्थिति में किसानों को 11 वीं किस्त नहीं मिल सकेगी। इसे लेकर शासन ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दे दिए हैं। कृषि विभाग की ओर से गांव-गांव में इस बारे में किसानों को जागरूक किया जा रहा है।
पीएम किसान सम्मान निधि के तहत जिले के 1.46 लाख किसानों को वर्तमान में योजना के तहत किस्तें दी जा रही है। शासन की ओर से जल्द ही इन लाभार्थियों के खातों में 11वीं किस्त भेजी जाएगी। इसे लेकर विभाग की ओर से डाटा का सत्यापन कर शासन को भेजने की कार्रवाई तेज कर दी गई है। इस बार 11वीं किस्त उन किसानों के खातों में पहुंच सकेगी, जिन किसानों ने अपनी ई-केवाईसी करा ली होगी।
विज्ञापन

2556 किसान निकले आयकरदाता, ले रहे थे किसान सम्मान निधि
पीएम किसान सम्मान निधि के तहत जिले के किसानों को सम्मान निधि मुहैया कराई जा रही है। भारत सरकार की ओर से इस निधि का लाभ लेने के लिए मानकों का निर्धारण भी किया है। इसमें आयकर दाताओं को निधि का लाभ न दिए जाने के निर्देश भी दिए गए हैं। इसके बावजूद यहां जिले से आयकरदाता किसानों ने पीएम किसान सम्मान निधि के लिए अपने अपने आवेदन किए।
यहां तक कि इन किसानों के खाते में कई किस्तें भी शासन स्तर से भेज दी गई। जब शासन स्तर से किस्त भेजे जाने वाले डाटा का सत्यापन किया तो सामने आया कि यहां जिले के 2556 किसान ऐसे हैं जो कि आयकर दाता की श्रेणी में आते हैं। अब भारत सरकार की ओर से इन किसानों को किस्त भेजने पर रोक लगा दी गई है। इस बारे में शासन स्तर से यहां कृषि विभाग के अधिकारियों को भी अवगत करा दिया गया है।
मृतक किसानों का किया जा रहा डाटा एकत्रित
पीएम किसान सम्मान निधि के तहत लाभ लेने वाले ऐसे किसानों का डाटा विभाग की ओर से एकत्रित किया जा रहा है, जो किसान आवेदन के बाद मृत हो चुके हैं, इन मृत किसानों का डाटा पोर्टल पर अपडेट किया जा रहा है, जिससे कि इन किसानों के खाते पर पेमेंट का स्टॉप किया जा सके। वहीं विभाग की ओर से इन मृत किसानों के खातों से रकम की रिकवरी की कार्रवाई भी की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

- ई-केवाईसी न होने की स्थिति में इस बार 11वीं किस्त किसानों को नहीं मिल सकेगी। सभी किसान जल्द से जल्द अपनी ई-केवाईसी करा लें, अन्यथा कि स्थिति में किश्त नहीं मिल पाएगी।
हंसराज, डीडी कृषि।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें