फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : जिले में 118 लोग बिजली चोरी करते हुए पकड़े गए

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले में बिजली चोरी को रोकने के लिए शहर से गांवों तक बिजली विभाग की टीमें लगातार छापा मार रही हैं। शुक्रवार को टीमों ने लाखों रुपये के 604 चार बकायेदारों के कनेक्शन काटे। साथ ही 118 लोगों के खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कराया। 28. 84 लाख रुपये के राजस्व की वसूली की गई। अभियान से बिजली चोरी करने वालों और बकायेदारों में खलबली मची रही।
अब नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ बिजली चेकिंग अभियान तेज होता जा रहा है। टीमें सुबह से शाम तक अपने अपने क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चला रही हैं। शुक्रवार को अधीक्षण अभियंता एमपी सिंह के निर्देश पर चारों खंडों में 118 लोगों के यहां बिजली चोरी पकड़ी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें काफी लोग वह भी हैं, जो बकाया पर कनेक्शन काटने के बाद बिजली का प्रयोग कर रहे थे। बड़ी संख्या में बकायेदारों द्वारा सीधे कटिया डालकर चोरी की जा रही है। अभियान की खुद अधीक्षण अभियंता निगरानी कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें