फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : 11 नवयुगलों को धूमधाम से परिणय सूत्र में बांधा

विज्ञापन
हाथरस : कुशवाहा समाजसेवा समिति के बैनर तले आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में शामिल वर वधू। संवाद - फोटो : SASNI
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)
विज्ञापन

दहेज प्रथा पर अंकुश लगाने के लिए श्री कुशवाहा समाज सेवा समिति के बैनर तले दसवें सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन रविवार को विजयगढ़ रोड स्थित राठी फॉर्म्स में हुआ। इस मौके पर 11 जोड़ों को दांपत्य सूत्र में पिरोया गया। मुख्य अतिथि के रूप में जिला पूर्ति अधिकारी (डीएसओ) एसपी सिंह शाक्य मौजूद थे। अध्यक्षता प्रेमरघु हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. पीपी सिंह कुशवाहा ने की।
उद्घाटन प्रधानाचार्य सुनील बाबू शाक्य ने फीता काटकर किया। दीप प्रज्ज्वलन सिनोद कुमार शाक्य एवं सुरेशचंद्र कुशवाहा ने संयुक्त रूप से किया। संचालन विजेंद्र सिंह कुशवाहा ने किया। समिति के अध्यक्ष साहब सिंह कुशवाहा ने कहा कि शादी विवाह में होने वाली फिजूल खर्ची एवं दहेज प्रथा पर अंकुश लगाने के लिए समाज द्वारा हर साल सामूहिक विवाह का आयोजन कराया जाता है। इसके बाद घोड़ों पर सवार दूल्हों को बैंड-बाजों के साथ विवाह स्थल पर ले जाया गया। महिलाओं ने मंगल गीत गाकर बरात की अगवानी की।
विज्ञापन

इसके बाद आचार्य देवेंद्र सिंह शास्त्री ने मंत्रोच्चारण के बीच हिंदू रीति-रिवाज से वैवाहिक क्रियाएं संपन्न कराईं। नवयुगलाें ने अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लिए गए। आयोजक मंडल ने प्रत्येक जोडे़ को पायल, अंगूठी, टीका, पैंडल, नथुनी, दूल्हे के कपडे़, शृंगारदानी, घड़ी, बेड, ड्रेसिंग टेबल, एलईडी, बड़ा बक्सा, छत का पंखा, मेज-कुर्सी, 51 स्टील के बर्तन दिए गए। कार्यक्रम में अर्जुन सिंह कुशवाहा, वीरेंद्र सिंह कुशवाहा, हर्षकांत, महेश बाबू आदि मंचासीन थे। खजान सिंह, सुरेंद्र सिंह, अनिल कुमार, भगवान सिंह, राजवीर सिंह, ज्ञानेंद्र, अमर सिंह, कन्हैयालाल, कंचन सिंह, ज्ञान सिंह, रामस्वरूप, नंदकिशोर, प्रकाशचंद्र, उमेश कुमार आदि का आयोजक मंडल ने प्रतीक चिह्न देकर सम्मान किया। संवाद
विज्ञापन

ये जोडे़ बंधे परिणय सूत्र में
लज्जावती संग सत्यम, गीता संग टिंकू, डौली संग राजकुमार, ज्योति संग अनिल, किरन संग योगेश, अंजलि संग गोपीचंद्र, राधा संग चंद्रपाल, पिंकी संग पवन कुमार, आरती संग योगेश, बबली संग लाल सिंह, गीता संग कपिल को परिणय सूत्र में बांधा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें