फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : कोविड मरीजों के परिवहन में प्रयोग की जा सकती हैं108 एंबुलेंस

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले में कोविड व नॉन कोविड एंबुलेंस का विभेद समाप्त करते हुए कोविड रोगी का परिवहन अन्य रोगियों की तरह की किया जाएगा। जनपद में उपलब्ध 108 ईएटीएस एंबुलेंसों में से कोविड धनात्मक रोगियों के परिवहन के संबंध में डीएम रमेश रंजन ने निर्देश जारी किए गए हैं।
डीएम ने कहा है कि कोविड एवं नॉन कोविड एंबुलेंसों को मरीजों के परिवहन के दृष्टिकोण से अलग रखना ही उपयुक्त होगा। जनपद में एक्टिव कोविड संक्रमित रोगियों की संख्या के आधार पर अनुपातिक रूप से 108 ईएमटीएस एंबुलेंसों को उपयोग कोरोना संक्रमित रोगियों के परिवहन के लिए किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

यदि अपरिहार्य परिस्थितियों में उक्त सीमा से अधिक 108 ईएमटीएस एंबुलेंसों की आवश्यकता होती है, तो इसकी पूर्वानुमति महानिदेशक, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं, उप्र से प्राप्त करना अनिवार्य होगा। उक्त के अतिरिक्त अति विषम परिस्थितियों में उक्त सीमा से अधिक 108 ईएमटीएस एंबुलेंसों की आवश्यकता होने पर जनपद स्तर पर जिलाधिकारी से भी पूर्वानुमति प्राप्त की जा सकती है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें