फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : 1,911 लोगों ने लिया आरोग्य मेले का लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले के 27 स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इस मौके पर 1,911 लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया। शिविर में आयुष्मान भारत योजना के तहत गोल्डन कार्ड भी बनाए गए।
दो शहरी और 25 ग्रामीण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित इस मेले में विभिन्न बीमारियों से पीड़ित करीब 1,911 मरीजों के स्वास्थ्य का परीक्षण कर उन्हें दवाएं वितरित की गईं। मेले 799 महिलाओं, 759 पुरुषों एवं 353 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। 271 पात्र लोगों के के गोल्डन कार्ड बनाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. बृजेश राठौर ने बताया कि मुख्यमंत्री मेलेे में लोग विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श ले सकते हैं। नोडल/अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मधुर कुमार ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को और बेहतर बनाते हुए आमजनों को इलाज की सुविधा मुहैया कराने, रोगों को प्रारंभिक स्तर पर चिन्हित कर इलाज करने की सुविधा देने के लिए इन मेलों का आयोजन किया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें