एमजी पॉलीटेक्निक में ईवीएम लेने के लिए लगी कार्मिकों की भीड़। संवाद
- फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।ॉ
जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों में तीसरे चरण में होने वाले मतदान के लिए जिला प्रशासन की ओर से तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया। इस क्रम में शनिवार को प्रशासन की ओर से पोलिंग पार्टियों को शनिवार को एमजी पॉलीटेक्निक परिसर से रवाना किया गया।
इन पार्टियों को इलेक्ट्रॉनिक्स वोटिंग मशीन (ईवीएम) और मतदान के अन्य सामन के साथ कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बूथों पर भेजा गया। इसे लेकर पूरे दिन परिसर में गहमागहमी रही।
चुनाव आयोग के निर्देश पर जिले में तीसरे चरण में 20 फरवरी को तीनों विधानसभा क्षेत्रों में मतदान की प्रक्रिया प्रक्रिया होगी। प्रशासन की ओर से एमजी पॉलीटेक्निक परिसर से मतदान के लिए शनिवार को पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया।
जिले के 1,403 बूथों के लिए दोपहर तक पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। प्रशासन ने तीनों विधानसभा क्षेत्रों में पोलिंग पार्टियों की रवानगी के लिए अलग-अलग शिविर लगाए।
एक शिविर में कार्मिकों की उपस्थिति जांचने की व्यवस्था थी। दूसरे शिविर में ईवीएम वितरण किया जा रहा था और तीसरे शिविर में कार्मिकों के बैठने की व्यवस्था की गई थी।
परिसर में रिजर्व कार्मिकों के लिए अलग से व्यवस्था की गई थी, जिससे ड्यूटी से गैरहाजिर रहने वालों के स्थान पर अन्य कार्मिकों को भेजा जा सके। प्रशासन की ओर से पोलिंग पार्टियों के बूथों पर पहुंचने की रिपोर्ट चुनाव आयोग को भेज दी गई।